भोपाल में झमाझम बारिश
भोपाल। बारिश की फुहार के लिए तरस रहे भोपाल में बुधवार रात झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।
मध्य प्रदेश में हालांकि मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। राज्य के पूर्वी हिस्से में मानसून का असर देखने को मिला है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने में अभी वक्त लगेगा। साथ ही तेज धूप और उमस का भी असर बना रहेगा।
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। भोपाल का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Click it and Unblock the Notifications