पेट्रोल के दामों में हर महीने होगा परिवर्तन
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में अब हर महीने परिवर्तन किया जाएगा। इससे यह मत सोचिए कि दाम हमेशा बढ़ते ही जाएंगे, इस परिवर्तन में दाम घट भी सकते हैं। सरकार से पेट्रोल की कीमत खुद तय करने की स्वतंत्रता मिलने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल की कीमतें एक समान रखने का फैसला किया है।
इससे यह तो निश्चित हो गया कि पेट्रोल के दाम अलग-अलग कंपनियां मनमाने ढंग से नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन हर महीने कीमतों में परिवर्तन जरूर किया जाएगा। इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन के वित्त निदेशक एसवी नरसिंहन के मुताबिक तीनों कंपनियां कच्चे तेल व गैसोलीन की कीमतों के आधर पर हर महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करेंगी।
क्लिक करें- देश दुनिया की खबरें
यानी हर महीने पेट्रोल की कीमतों में संशोधन होगा। हालांकि कंपनियों के इस प्रस्ताव पर सरकार ने भी हामी भर दी है। पेट्रोलियम सचिव एस सुंदरेशन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी गई।
सरकार और कंपनियों के इस समझौते से जनता को कितना लाभ पहुंचता है, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो आम लोगों को इससे राहत मिलने के पूरे आसार हैं।













Click it and Unblock the Notifications