शादी में फायरिंग, 2 की मौत

चौधरिया गांव निवासी निर्मल प्रजापति के घर पर उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र से बारात आई थी। बारात के दरवाजे पर पहुंचते समय तीन नाकाबपोश व्यक्ति अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में वधू के चाचा सुरेश प्रजापति और नथुनी प्रजापति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
सीवान के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, "दोनों घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है।"












Click it and Unblock the Notifications