अगवा किए गए दो बच्चों के शव मिले

पुलिस के अनुसार बाबूटोला गांव के आठ वर्षीय अभिषेक और 10 वर्षीय सोनू बुधवार शाम घर से खेलने के लिए निकले थे। देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने खोजबीन की परंतु उनका कुछ पता न चला। लापता लड़कों के परिजनों ने देर रात इसकी सूचना थाने में दी। दोनों के शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किए।
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर यातायात जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दोनों को पहले अगवा किया गया और फिर उनकी हत्या की गई। भागलपुर के पुलिस उपाधीक्षक परवेज आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications