पाकिस्तान में विस्फोट, 100 साल पुरानी मस्जिद क्षतिग्रस्त
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट खबर एजेंसी की लंदी कोटल तहसील में हुआ। इससे मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया। विस्फोट से निकट की एक दरगाह को नुकसान पहुंचा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने 'मस्जिद-ए-इश्खेल' को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। विस्फोट के बाद वहां मौजूद लोग बाहर भागने में सफल रहे। मस्जिद की देखभाल करने वालों का कहना है कि हजारों जायरीन इस दरगाह पर आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications