पुंछ में मुठभेड़ जारी, आतंकवादी ढेर
जम्मू, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार रात आरंभ हुई मुठभेड़ अब तक जारी है। इस बीच सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव बरामद किया है। इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर को भी प्राणों की आहूति देनी पड़ी।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मेंढर के बेरी राख वनक्षेत्र से गुरुवार सुबह एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया, "अभियान अभी जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही हम सही तस्वीर मुहैया करा सकेंगे।"
इससे पहले मुठभेड़ में 28 वर्षीय मेजर अमित थांगे शहीद हो गए थे। मेजर थांगे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले थे। वह नौ जून, 2007 से 'कोर ऑफ सिग्नल' में तैनात थे। इस मुठभेड़ में कर्नल अजय कटोच सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिप्लब नाथ ने बुधवार को बताया, "पहले से मिली जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बेरी रख वनक्षेत्र में 11 जुलाई को तलाशी अभियान शुरू किया था। मंगलवार रात आतंकवादियं के ठिकाने का पता चल गया जिसके बाद से मुठभेड़ शुरू हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications