पूर्व मित्र से विवाह रचाएंगी ब्रिस्टन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार को 19 वर्षीय पालिन ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में 20 वर्षीय लेवी जॉनस्टन से शादी करने के फैसले का खुलासा किया।
गौरतलब है कि पालिन के गर्भवती होने को लेकर वर्ष 2008 में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान काफी बवाल खड़ा हुआ था।
दिसम्बर 2008 में ट्रिप के जन्म के दो सप्ताह बाद ही जॉनस्टन और पालिन के संबंध टूट गए थे। इसे लेकर मीडिया में चली खबरों की वजह से दोनों के परिवारों के बीच संबंध भी प्रभावित हुए थे।
जॉनस्टन और पालिन ने सप्ताहिक पत्रिका में हाल ही में हुई बातचीत के बाद फिर से अपने संबंध बहाल होने की बात कही है और कहा है कि उन्होंने अपने माता-पिता की अनुमति के बिना शादी करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications