घायल मंत्री के हाथों की प्लास्टिक सर्जरी होगी
मंत्री का उपचार लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में चल रहा है। उन्हें चौथे दिन भी जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।
एसजीपीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक ए.के.भट्ट ने गुरुवार को यहां संवाददादाओं को बताया कि आज मंत्री के हाथों की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। विस्फोट में उनके दोनों हाथ बुरी तरह से जल गए थे।
भट्ट के मुताबिक मंत्री पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। विस्फोट में मंत्री को गहरे जख्म आए थे। उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।
भट्ट ने कहा कि मंत्री के अंगरक्षक संजय की हालक अभी तक नाजुक बनी है। उनको जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है। उनके सिर पर गंभीर चोटं आईं हैं और सिर के एक हिस्से में अभी भी छर्रे मौजूद हैं।
इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित मंत्री के आवास के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बम विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया जब मंत्री घर से निकलकर मंदिर जा रहे थे।
मंत्री को निशाना बनाकर किए गए इस बम हमले में राकेश मालवीय नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हमलवारों तक नहीं पहुंच पाई है।
उम्मीद की जा रही है कि आज आगरा स्थित फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि किस तरह से विस्फोट कराया गया और धमाके में कौन का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications