पाकिस्तान में 'तेरे बिन लादेन' पर प्रतिबंध
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्म 'तेरे बिन लादेन' पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
वेबसाइट पाकट्रिब्यून डॉट कॉम के मुताबिक पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने बुधवार को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
पाकिस्तानी मॉडल व गायक अली जाफर अभिनीत यह फिल्म दुनिया भर में शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली है।
जाफर ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने मुंबई में कहा कि फिल्म में कुछ भी विवादास्पद नहीं है, इसलिए अधिकारियों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा, "फिल्म में सिर्फ कॉमेडी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications