एंडरसन के विज्ञापन पर रोक
'पीपल फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) के इस विज्ञापन का संदेश है, "सभी जानवरों में एक जैसा मांस होता है। करुणा दिखाइए, शाकाहार अपनाइए।"
'मोंट्रियल फिल्म एंड टीवी कमीशन' ने पेटा को शहर के व्यस्ततम स्थान जैक्स-कार्टियर में इस विज्ञापन का पोस्टर जारी करने की इजाजत नहीं दी।
कमीशन के एक प्रवक्ता ने कहा, "मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले सार्वजनिक अधिकारियों के रूप में हम सुश्री एंडरसन की इस छवि का समर्थन नहीं कर सकते।"
जानवरों के अधिकारों की समर्थक एंडरसन ने अधिकारियों के इस फैसले को सख्त बताया है।
अब पेटा ने एक रेस्तरां में पोस्टर जारी करने का कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है, इसके लिए अधिकारियों की इजाजत की आवश्यकता नहीं है।
पोस्टर का बचाव करते हुए पेटा के अध्यक्ष इंग्रिड नेवकिर्क ने कहा, "आपका शरीर ऐसी वस्तु है जिसका आप किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दूसरों के लिए नुकसानदेह न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications