दिल्ली में मकान ढहने से परिवार के 6 सदस्यों की मौत
ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित तीन मंजिली यह इमारत सोमवार की बारिश के बाद बुरे आकार में आ गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक इस परिवार ने इमारत की दीवार में कई दरार देखा था और बुधवार को मकान खाली करने की योजना बना रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में एक वृद्ध महिला, उसके तीन बेटे और दो बहुएं मारी गई हैं। दुर्घटना भोर में चार बजे घटी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "सभी मृतकों का शव मलबे से निकाल लिया गया है।"
इमारत के तल मंजिले पर एक होटल चलता था। बाकी दो मंजिलों पर परिवार के लोग रहते थे।
नगरायुक्त के.एस.मेहरा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक दल ने क्षतिग्रस्त इमारतों का सर्वेक्षण करना शुरू कर दिया है और जरूरत पड़ने पर मकानों को नोटिस जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications