नक्सलियों ने की महिला की हत्या
पुलिस के अनुसार महिला का शव गोपीबल्लवपुर के धनशोले गांव के निकट सड़क से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी थी।
गोपीबल्लवपुर के पुलिस उपाधीक्षक पिनाकी रंजन दास ने कहा, "महिला की हत्या संदिग्ध नक्सलियों ने की है। शव बरामद कर लिया गया है लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।"
दास ने बताया कि घटनास्थल से बरामद पोस्टरों में नक्सलियों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पोस्टरों में कहा गया है कि महिला पुलिस की मुखबिर थी जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 28 मई को झारग्राम के कोलाबोनी वनक्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई थी।
गौरतलब है कि राज्य में पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा जिलों को नक्सलियों का मुख्य गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications