कृष्णा दौरे पर भारी पड़ा बलूच की हत्या का मामला
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी मीडिया में विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का इस्लामाबाद दौरा बलूच नेता हबीब जलीब बलूच की हत्या और इसकी प्रतिक्रिया में हुई हिंसा की छाया में दब गया दिखाई पड़ता है।
पाकिस्तान में गुरुवार को प्रकाशित ज्यादातर अखबारों के पहले पन्ने पर बलूच की हत्या से जुड़ी खबरें ही प्रमुखता से प्रकाशित हुई हैं। बलूच बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के महासचिव थे। बधवार को क्वे टा स्थित आवास पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बलूच की हत्या के बाद बलूचिस्तान की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। इस वजह से यहां दुकानें, शैक्षणिक संस्थान और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।
उधर, कृष्णा बुधवार को अपनी तीन दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। उनके साथ भारत से 52 पत्रकार भी यहां आए हैं। मीडया के लिए यहां के सेरेना होटल में एक बड़ा केंद्र बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications