दिल्ली में उमस बरकरार
राजधानी में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए औसत से दो डिग्री अधिक है। आद्र्रता 73 फीसदी रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"
मौसम अधिकारियों ने अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना से इंकार किया है।
दिल्ली में 176.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 91 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications