स्टैला डिजाइन करेंगी ब्रिटिश ओलंपिक टीम की पोशाक
लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर स्टैला मैकार्टनी को ओलंपिक खेल 2012 के लिए एडिडास की 'क्रिएटिव डायरेक्टर' नियुक्त किया गया है। वह इस कंपनी के लिए ब्रिटेन की ओलंपिक और पैरालंपिक टीमों के एथलीटों की पोशाकें डिजाइन करेंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक इतनी बड़ी डिजाइनर विश्व के सबसे बड़े खेल समारोह के लिए खिलाड़ियों की पोशाकें डिजाइन कर रही हैं। ओलंपिक खेल लंदन में आयोजित होंगे।
स्टैला कहती हैं, "लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के आयोजन के मेजबान देश के खिलाड़ियों की टीम की क्रिएटिव डायरेक्टर बनना एक बड़ी उपलब्धि है। एक ब्रिटिश फैशन डिजायनर के रूप में यह अद्भुत है।"
एडिडास के विपणन निदेशक निक क्रैग्स कहते हैं, "एडिडास ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीटों और सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश डिजायनर को एक साथ ला रहा है और हम लंदन 2012 के लिए स्टैला के काम करने पर बहुत रोमांचित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications