'भारत के साथ कश्मीर पर बात करे पाकिस्तान'

इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता से पहले गुरुवार को यहां के एक स्थानीय अखबार ने कश्मीर मुद्दे को प्राथमिकता देने की वकालत करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान को जम्मू एवं कश्मीर पर ऐसी बातचीत का आह्वान करना चाहिए जिससे ठोस नतीजे निकल सके।

पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र 'द नेशन' ने अपने संपादकीय में कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा इस वार्ता के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद को मिल रहे पाकिस्तानी समर्थन का मसला प्रमुखता से उठा सकते हैं और ऐसे में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को कश्मीर पर बातचीत को तवज्जो देनी चाहिए।

अखबार लिखता है, "पाकिस्तानी विदेश मंत्री को कश्मीर विवाद पर ऐसी बातचीत का आह्वान करना चाहिए जिससे ठोस नतीजे निकल सकें। हमें आतंकवाद और स्वतंत्रता आंदोलन के बीच वैधानिक अंतर को रेखांकित करते रहना चाहिए। यह दुर्भाग्य है कि अमेरिकियों ने आतंकवादियों की आड़ में सारी चीजों को ढकने की कोशिश की है।"

संपादकीय के अनुसार, कृष्णा को यह जरूर बताया जाना चाहिए कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शन और बंद पूरी तरह से बुनियादी वहीं की मूल प्रवृत्ति हैं और इसे आत्मनिर्णय का अधिकार दिए जाने के बाद ही दूर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि कृष्णा ने बुधवार को कहा था कि कश्मीर घाटी में तनाव भारत का आंतरिक मामला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+