मप्र में सड़क हादसा, 5 मरे
मंदसौर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार देर रात एक ट्रक और मारूति वैन के बीच भीषण टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात वायडी थाना क्षेत्र के सीतामउ रोड इलाके में ट्रक और मारूति वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications