बिहार में बारिश जारी

पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह पटना का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.9डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 18.4 मिलीमीटर, भागलपुर में 4.4 मिलीमीटर और पूर्णिया में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि टर्फ लाइन के बिहार से गुजरने के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+