बारात में चली गोली, 2 मरे
पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बारात में गोली चलने से वधू के चाचा समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार चौधरिया गांव निवासी निर्मल प्रजापति के घर पर उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र से बारात आई थी। बारात के दरवाजे पर पहुंचते समय तीन नाकाबपोश व्यक्ति अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में वधू के चाचा सुरेश प्रजापति और नथुनी प्रजापति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
सीवान के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया, "दोनों घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications