करंट से 2 बालिकाओं की मौत, 1 गंभीर
इंदौर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। इंदौर में आंधी के दौरान एक पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार ने दो बालिकाओं की जान ले ली। एक की हालत गंभीर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित सिरपुर तालाब के करीब आंधी में एक पेड़ बिजली के तार पर गिरा, जिससे तार टूट गया और तीन बालिकाएं उसकी चपेट में आ गईं।
इस हादसे में दो बालिकाओं मुस्कान (छह वर्ष) और चंचल (आठ वर्ष) की मौत हो गई, जबकि तनु (चार वर्ष) बुरी तरह झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications