अब ब्राजील में चलेगी बुलेट ट्रेन
रियो डी जनेरियो, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील भी जल्द ही बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, फ्रांस, आस्ट्रिया, स्पेन और जर्मनी की कंपनियों ने इसके निर्माण की इच्छा जताई है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डीसिल्वा ने देश के दो बड़े शहरों साओ पॉलो और रियो डी जनेरियो के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा के निर्माण के लिए बोली प्रक्रिया की शुरूआत की। इस परियोजना पर 18.75 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।
इस रेलखंड पर बुलेट ट्रेन की गति 350 किलोमीटर प्रतिघंटा से 510.08 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होगी। बुलेट ट्रेन दोनों शहरों की दूरी तय करने मे 67 मिनट का समय लेगी। इस रेल लाइन पर नौ स्टेशन बनाए जाएंगे।
राष्ट्रपति डीसिल्वा ने कहा, "शुरुआत में कोई इसके प्रति न तो कोई इच्छुक था न ही किसी ने इसके प्रति किसी ने प्रस्ताव पेश किया था। मैंने स्पेन के प्रधानमंत्री जेसे लुइस रोड्रीग्यूज जापातेरो और फ्रांस के राष्ट्रति निकोलस सरकोजी से बात की जो इस मसले पर गंभीर दिखे।"
गौरतलब है कि बोली प्रक्रिया में विजेता कंपनी को ब्राजील में अधिकतम 19.9 अरब डॉलर लोन दिया जाएगा जो इस परियोजना के कीमत का 60.3 फीसदी हिस्सा है। इस परियोजना पर वर्ष 2011 के अंत में काम शुरू होगा और वर्ष 2015 में इसके समाप्त होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications