घायल मंत्री के हाथों की होगी प्लास्टिक सर्जरी

मंत्री का उपचार लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में चल रहा है। उन्हें चौथे दिन भी जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।

एसजीपीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक ए.के.भट्ट ने गुरुवार को यहां संवाददादाओं को बताया कि आज मंत्री के हाथों की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। विस्फोट में उनके दोनों हाथ बुरी तरह से जल गए थे।

भट्ट के मुताबिक मंत्री पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार है। विस्फोट में मंत्री को गहरे जख्म आए थे, जिनमें दर्द के चलते उन्हें अभी भी जीनव रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।

भट्ट ने कहा कि मंत्री के अंगरक्षक संजय की हालक अभी भी नाजुक बनी है। उनको कृत्रिम वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें हैं। सिर के एक हिस्से में अभी भी र्छे मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित मंत्री के आवास के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बम विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया जब मंत्री घर से निकलकर पास में स्थित मंदिर जा रहे थे। मंत्री को निशाना बनाकर किए गए इस बम हमले में राकेश मालवीय नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग जख्मी हो गए थे।

उम्मीद की जा रही है कि आगरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला(फारेंसिक लैब) की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि किस तरह से विस्फोट कराया गया था और धमाके में कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+