शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में भी जंगल माफिया सक्रिय
सरताज सिंह ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जंगलों की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा हर संभव कोशिशें की जा रही है। सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए वायरलेस के फिक्स्ड सेट 274, मोबाइल सेट 271 व हैण्ड सेट 711 का क्रय किया जा रहा हैं। वहीं सुरक्षा के लिए 200 रिवाल्वर तथा 100 पंप एक्शन बंदूकों व 42 हजार कारतूस का क्रय खरीदने की प्रकिया जारी है।
बैतूल जिले के जंगल में बंकर बनाकर की जा रही जंगल कटाई का खुलासा होने के बाद सरताज सिंह ने कहा कि दोषी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच के लिए भोपाल से विशेष दल बैतूल भेजा गया है। उन्होंने स्वीकार कि बंकर में आरा मशीन के होने की पुष्टि हुई, जांच कराई जा रही है कि जमीन की खुदाई के लिए जेसीबी मशीन वहां तक कैसे पहुंची।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश में हरियाली महोत्सव के तहत इस साल छह करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications