शांतिरक्षकों पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच जारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के सहायक प्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए काम करने वाले दो सैनिकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जानकारी मिली है।"
हक ने कहा, "इसकी जांच चल रही है। जांच से जुड़ी प्रक्रिया का पूरा सम्मान होना चाहिए। एक बार जांच पूरी हो जाए उसके बाद हम कुछ कहने स्थिति में होंगे।"
गौरतलब है कि दोनों आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। कांगो में संयुक्त राष्ट्र के 20,00 शांतिरक्षक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications