ब्राजील में आसान और तेज बनेगी तलाक की प्रक्रिया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पति-पत्नी के आम सहमति के आधार पर तलाक के लिए संविधान में विशेष तौर पर संशोधन किया गया है। इससे अदालती कार्रवाई लंबी नहीं खिंचेगी और तलाक जल्द मिल जाएगा।
सीनेटर और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जोस सार्ने ने कहा, " तलाक की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। इससे लोगों के जीवन में सरकार का हस्तक्षेप कम होगा।"
इस तरह के सुधार को बढ़ावा देने वालों का कहना है कि इससे अदलतों पर भार कम होगा और धन की बचत होगी। एक अन्य सीनेटर डेमोस्टेंस टोरेस ने कहा कि सरकार के इस कदम की वजह से वकील अपनी फीस में कमी कर देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications