अफगानिस्तान में सितंबर में चुनाव होंगे
उल्लेखनीय है कि देश के दक्षिणी एवं पूर्वी क्षेत्रों में तालिबान के हमलों तथा सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने को लेकर कुछ अफगान एवं पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने चुनाव स्थगित करने की सिफारिश की थी।
चुनाव आयोग के अध्यक्ष फजल अहमद मनावी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, "हम तय समय-सारणी के मुताबिक संसदीय चुनाव की पूरी तैयारी कर रहे हैं। हम उस बिंदु तक पहुंच चुके हैं, जहां से लौटना संभव नहीं होगा।"
मनावी ने कहा कि अफगान एवं नाटो के सुरक्षा बलों ने मदद का आश्वासन दिया है। वे समूचे देश के 6,835 मतदान केंद्रों पर तैनाती के लिए 6,000 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराएंगे।
उन्होंने बताया कि संसद के निचले सदन के लिए 249 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। 406 महिलाओं सहित कुल 2,556 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिन्हें चुनाव आयोग ने स्वीकृति दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications