'अपहृत' ईरानी वैज्ञानिक स्वदेश लौटा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तेहरान हवाई अड्डे पर वैज्ञानिक शहराम अमीरी के स्वागत के लिए उनके परिवार के अलावा ईरान के उप विदेश मंत्री हसन घासधवी भी मौजूद थे।
अमीरी ने बुधवार को कहा था कि तेहरान लौटने के बाद वह वह अपने कथित अपहरण से जुड़ी सारी बातें सार्वजनिक कर देंगे। वह ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन में कार्यरत हैं।
इस वैज्ञानिक ने ईरान के सरकारी चैनल पर कहा था कि अमेरिकी सरकार ने उन्हें जून में उस समय अगवा करवा लिया जब वह सऊदी अरब में धार्मिक यात्रा पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications