यमन में मूसलाधार बारिश, 15 मरे
सना (यमन), 15 जुलाई (आईएएनएस)। यमन के पश्चिमोत्तर इलाके में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इब प्रांत में पानी का बहाव इतना तेज था कि एक कार बह गई जिसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि निकटवर्ती धमार जिले में चट्टान खिसकने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
उधर, एक अन्य हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता बताया हो गया। सना में बाढ़ में फंसने की वजह से एक अन्य महिला की मौत हो गई।
यमन के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों और दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications