अमेरिका, दक्षिण कोरिया करेंगे सैन्य अभ्यास
वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जल्द ही संयुक्त सैन्य अभ्यास करने की योजना बनाई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई युद्धपोत के डूबने के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर दोनों देश सैन्य अभ्यास के जरिए उत्तर कोरिया को स्पष्ट संकेत देना चाहते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स 21 जुलाई को अपने दक्षिण कोरियाई समकक्षों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान सैन्य अभ्यास की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पेंटागन के प्रवक्ता ज्योफ मॉरेल ने कहा कि अभी तिथि का ऐलान नहीं किया जा सकता लेकिन निकट भविष्य में सैन्य अभ्यास की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications