टाटा मोटर्स की बिक्री 46 प्रतिशत बढ़ी
कोलकाता, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल्स कंपनी टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जून महीने में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 46 प्रतिशत बढ़कर 91,608 वाहन हो गई है।
इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में कंपनी की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत बढ़कर 2,49,322 वाहन हो गई है।
टाटा मोटर्स की कुल वैश्विक बिक्री में टाटा, टाटा देवू और हिस्पेनो कारोसेरा के वाणिज्यिक वाहनों, टाटा की यात्री गाड़ियों और भारत में अन्य ब्रांडों के साथ जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है।
वाणिज्यिक वाहनों की ब्रिकी जून महीने में 38 प्रतिशत बढ़कर 39,975 गाड़ियां हो गईं जबकि अप्रैल-जून तिमाही में इनकी बिक्री 41 प्रतिशत बढ़कर 1,11,298 वाहन हो गई।
यात्री गाड़ियों की बिक्री जून महीने में 53 प्रतिशत बढ़कर 51,633 हो गई और अप्रैल-जून तिमाही में इन गाड़ियों की बिक्री की कुल संख्या 58 प्रतिशत बढ़कर 1,38,024 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications