संघ पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है कांग्रेस
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर सच्चाई को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और कहा है कि महंगाई के मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ बेबुनियाद अभियान चला रही है।
पार्टी ने कांग्रेस से यह मांग भी कि वे वेवजह भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं को हैदराबाद के मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट से न जोड़े।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा, "महंगाई के मुद्दे पर हुए सफल राष्ट्रीय बंद से कांग्रेस बौखला गई है और इस मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए संघ परिवार के खिलाफ बेबुनियाद अभियान चला रही है।"
ज्ञात हो कि मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में संलिप्तता को लेकर संघ के कार्यकर्ता अशोक वाष्र्णेय और अशोक बेरी से कथित तौर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications