'डाक्टर डेथ' ने दोष साबित करने की अपील की
पटेल पर एक आस्ट्रेलियाई अस्पताल में मरीज की हत्या करने एवं मरीजों के शरीर पर गहरे घाव करने का आरोप है।
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार पटेल के वकील ने गुरुवार को दोपहर बाद क्वींसलैंड अदालत में अपील दायर की।
पटेल को 'डाक्टर डेथ' (मौत का चिकित्सक) की संज्ञा देते हुए अदालत ने एक जुलाई को उन्हें हत्या के मामले में सात वर्ष तथा मरीजों के शरीर पर गहरे जख्म करने के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। उन पर दोनों सजाएं साथ-साथ लागू होंगी।
पटेल वर्ष 2003-2005 के दौरान बंडाबर्ग बेस अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख रह चुके हैं।
भारत में जन्मे और आस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित पटेल ने अपील की है कि सर्जरी के दौरान जेम्स फिलिप्स (64), गेरी केम्प्स (77) और मर्विन मॉरिस (75) की हुई मौत के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications