भाजपा ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला (लीड-1)
प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने संवाददाताओं को बताया कि अनुशासनहीनता के कारण लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने नई दिल्ली में आईएएनएस को बताया, "सिंह को अनुशासन भंग करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है।"
गडकरी ने दिग्विजय सिंह को 'औरंगजेब की औलाद' कहा था, जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लक्ष्मण ने इसे 'घटिया टिप्पणी' बताया था और गडकरी से मांग की थी कि वह दिग्विजय सिंह से माफी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी उन्हें निकालती है तो निकाल दे।
ज्ञात हो कि लक्ष्मण सिंह ने वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वह राजगढ़ से कांग्रेस के सांसद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications