बीएसएनएल, एमटीएनएल के प्रमुखों की नियुक्ति के लिए समिति गठित
इस समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर करेंगे।
इस समिति के अन्य सदस्य कार्मिक विभाग के सचिव शांतनु कौशल, दूरसंचार विभाग के सचिव पी. जे. थामस, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई के अशोक झुनझुनवाला, भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के समीर बरुआ और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू के एन. बालाकृष्णन शामिल होंगे।
दूरसंचार विभाग द्वारा दिए गए एक बयान के मुताबिक इन पदों के लिए चयन की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications