आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-अमेरिका के बीच वार्ता
जोंस की इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति बराक ओबामा के नवंबर में होने वाले दौरे के मद्देनजर वार्ता की जमीन तैयार करना है।
दिन भर चली वार्ता के दौरान जोंस ने अपने भारतीय समकक्ष शिवशंकर मेनन से उच्च तकनीक के आयात के बारे में चर्चा की। इसके बाद वह गृह मंत्री पी. चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी एवं चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल पी.वी. नाइक से मुलाकात की।
जोंस बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिले थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार वार्ता सकारात्मक, रचनात्मक एवं दूरदृष्टिपूर्ण रही।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की स्थितियों की समीक्षा की गई।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष कुछ महीने बाद ओबामा के भारत दौरे की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दिपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के हालात सहित क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मिल रही धमकियों के बाबत भी विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच संवैधानिक वार्ता के सिलसिले में जोंस मंगलवार की रात भारत पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications