पुंछ में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जम्मू से 230 किलोमीटर दूर स्थित मेंढर के बेरी राख वनक्षेत्र में यह मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं। एक आतंकवादी का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया था और दूसरे का शव दोपहर बाद बरामद किया गया।
मुठभेड़ के दौरान बुधवार रात को 28 वर्षीय मेजर अमित थांगे शहीद हो गए थे। मेजर थांगे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले थे। वह नौ जून, 2007 से 'कोर ऑफ सिग्नल' में तैनात थे। इस मुठभेड़ में कर्नल अजय कटोच सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिप्लब नाथ ने बुधवार को बताया, "पहले से मिली जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बेरी रख वनक्षेत्र में 11 जुलाई को तलाशी अभियान शुरू किया था। मंगलवार रात आतंकवादियों के ठिकाने का पता चल गया जिसके बाद से मुठभेड़ शुरू हो गई।"
सेना के सूत्रों का कहना है कि आतंकवादियों के लड़ने के तरीके से यह आभास हो रहा है कि वे लश्कर-ए-तैयबा के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications