लापरवाही के आरोप में होटल अधिकारियों पर मामला दर्ज
फ्रांसीसी नौसेना के 25 वर्षीय अधिकारी ओरलेटी विन्सेंट डेविड को एक युद्धपोत पर तैनात किया गया था, जिसे गोवा के बंदरगाह पर खड़ा किया गया था। अपने 11 अन्य साथियों के साथ यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर अनजुना के एक रिसॉर्ट में डेविड छुट्टियां मना रहे थे। डेविड बुधवार तड़के 2 बजे स्वीमिंग पूल में डूब गए थे।
पुलिस उपाधीक्षक सामी तवारेस ने आईएएनएस को बताया, "हमने होटल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने स्वीमिंग पुल के नजदीक सुरक्षा के मद्देनजर उचित उपाय नहीं किए थे। उनके पास सुरक्षा संबंधी कोई समान मौजूद नहीं था।"
जानकारी के मुताबिक डूबने के दौरान डेविड नशे में थे।
सामी ने बताया, "किसी ने इस बात की तरफ ध्यान नहीं दिया कि अधिकारी लापता है। यह बात उस समय मालूम चली जब उक्त अधिकारी के सहयोगियों ने महसूस किया कि डेविड लापता हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications