दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव, 27 बीमार
पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब डीएसपी के कर्मचारी भट्ठी संख्या दो पर काम कर रहे थे।
जहरीली गैस से प्रभावति 24 श्रमिकों को तुरंत दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के अस्पताल में दाखिल कराया गया। भट्ठी से कुछ मीटर की दूरी पर खड़े तीन अन्य लोगों पर ज्यादा प्रभाव न होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।
डीएसपी के एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। इलाज के बाद 10 लोगों को छुट्टी मिल गई है।
डीएसपी के प्रवक्ता प्रमुख बी. आर. कानूनगो ने गैस रिसाव की पुष्टि की है।
कानूनगो ने आईएएनएस से फोन पर बताया, "हम गैस रिसाव और भट्ठी में हुए विस्फोट के कारणों का पता लगा रहे हैं। साथ ही रिसाव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।"
उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications