नंदी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृजलाल ने गुरुवार को लखनऊ में कहा, "राजेश यादव और कृपाशंकर पांडे नाम के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर रात इलाहाबाद के नैनी इलाके से गिरफ्तार किया।"
बृजलाल ने कहा कि पुलिस ने पूरा मामला सुलझा लिया है हमले के षडयंत्र में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार को हुए इस विस्फोट में नंदी के अलावा चार अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे और एक अन्य व्यक्ति राकेश मालवीय की मौत हो गई थी। हमले में घायल मंत्री नंदी को चौथे दिन भी जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है हालांकि उनके अंगरक्षक संजय की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications