बुजुर्ग महिलाओं में याददाश्त को प्रभावित करता है मोटापा

जिन महिलाओं में कमर का पिछला हिस्सा अधिक भारी (पीयर शेप) होता है उनकी याददाश्त पर कमर के चारों ओर मोटापे (एप्पल शेप) वाली महिलाओं की तुलना में अधिक असर होता है। इसकी वजह यह है कि शरीर के दोनों ही हिस्सों में अलग-अलग तरह का वसा जमा होता है जो महिलाओं की याददाश्त और मस्तिष्क के कार्यो को प्रभावित करता है।

नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसीन की प्रोफेसर डायना केरविन कहती हैं, "मोटापा बहुत बुरा होता है, लेकिन शरीर में जिस जगह वसा का जमाव होता है उसके आधार पर यह और भी बुरा होता है।"

यह अध्ययन सामान्य रजोनिवृत्ति वाली 65 से 79 आयु वर्ग की 8,745 महिलाओं पर किया गया था।

केरविन ने कहा कि अध्ययन में स्पष्ट हुआ कि मोटापा याददाश्त के लिए अच्छा नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+