खिलाड़ियों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण मिले : गिल
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थित रग्बी स्टेडियम के उद्घाटन के अवसर पर गिल ने कहा, "हमें खिलाड़ियों को नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण देना चाहिए। यह पांच से 10 फीसदी तक होना चाहिए।"
गिल ने आशा जताई कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय उनके इस प्रस्ताव पर जरूर कुछ कदम उठाएगा।
गिल के मुताबिक किसी देश को विकासित बनाने में खेल संस्कृति का अहम योगदान होता है। इस लिहाज से भारत काफी पीछे है और उसे इसका कोई न कोई हल निकालना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications