दिल्ली विश्वविद्यालय में 30 वर्षो की परंपरा टूटेगी
इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में 21 जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। विश्वविद्यालय के 16 जुलाई को खुलने को लेकर कुछ खास कारण नहीं हैं, लेकिन यह एक परंपरा बन गई थी और छात्र इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते थे।
छात्र कल्याण के उप अधिष्ठाता गुरप्रीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इस साल से शुरू किए जा रहे सेमेस्टर प्रणाली की वजह से सत्र आरंभ होने में देरी हो रही है।"
उन्होंने कहा, "दिल्ली विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली केवल विज्ञान के छात्रों के लिए होगी और कामर्स और समाज विज्ञान के छात्रों के लिए वार्षिक प्रणाली होगी। कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।"
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार पहला सेमेस्टर जुलाई से नवंबर मध्य तक और दूसरा सेमेस्टर जनवरी से मई तक का होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में लागू की जा रही सेमेस्टर प्रणाली का अधिकतर छात्रों ने स्वागत किया है और उनका कहना है कि यह प्रणाली अन्य पाठ्यक्रमों में लागू की जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications