लक्ष्मण सिंह भाजपा से निष्कासित
प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने संवाददाताओं को बताया कि अनुशासनहीनता के कारण लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी की उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।
लक्ष्मण सिंह ने दो दिन पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी उन्हें निकालती है तो निकाल दे।
मालूम हो कि गडकरी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिस पर लक्ष्मण सिंह ने न केवल कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी बल्कि गडकरी से मांग की थी कि वह दिग्विजय सिंह से माफी मांगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications