श्रम संगठन 7 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे

कांग्रस पार्टी से संबद्ध श्रमिक संगठन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव आर. चंद्रशेखरन ने कहा, "सात सितंबर को पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। केंद्र सरकार की कुछ नीतियों से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।"

चंद्रशेखरन ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) और हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) सहित सभी बड़े श्रम संगठनों की समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला किया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी ने की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि इंटक दूसरी पार्टियों से जुड़े श्रमिक संगठनों के साथ हड़ताल में शामिल होगा।

चंद्रशेखरन ने आईएएनएस से कहा, "हमारी प्रमुख मांगें श्रम कानूनों को समुचित रूप से लागू कराना, मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगाने, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष हेतु पर्याप्त धन उपलब्ध कराने और आर्थिक मंदी के दौरान नौकरियां गंवाने वाले कर्मचारियों को रोजगार दिलाने की है।"

उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों पर पड़ रहा बोझ कम करने के लिए सरकार द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जाने के कारण श्रमिक संगठनों को यह रास्ता अपनाना पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+