मुंबई में गैस रिसाव से 9 और बीमार

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के कबाड़खाने में क्लोरीन गैस के रिसाव से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के दूसरे दिन गुरुवार को उल्टी एवं आंखों में जलन की शिकायत के बाद और नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एमपीटी के प्रवक्ता ने बताया, "एमपीटी के नौ कर्मचारियों ने बुधवार की रात आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और उल्टी की शिकायत की।"

उन्होंने बताया, "उन्हें गुरुवार सुबह एमपीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताया गया है।"

प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण-मध्य मुंबई के शिवड़ी स्थित एमपीटी परिसर एवं आसपास के इलाकों में क्लोरीन गैस के प्रभाव को निष्क्रिय करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, "गैस के निष्क्रियकरण की प्रक्रिया एवं राहत कार्यो में महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के विशेषज्ञ हमारी मदद कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "सुबह में तेज हवा चलने के कारण निष्क्रियकरण की प्रक्रिया धीमी रही। इस कार्य को हम गुरुवार रात तक पूरा कर लेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि किसी की जान को खतरा नहीं होगा और हमारे ज्यादातर कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।"

सर जे.जे. अस्पताल में भर्ती 100 मरीजों में से 78 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

अस्पताल के डीन टी.पी. ल्हाणे ने बताया, "आज (गुरुवार) केवल 18 मरीजों को देखभाल के लिए रखा गया है।"

उल्लेखनीय है कि एमपीटी के कबाड़खाने में बुधवार तड़के क्लोरीन गैस रिसने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। गैस का रिसाव तड़के 3.30 बजे शुरू हुआ। लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और उल्टी की शिकायत की।

कबाड़खाने में लगभग 14 वर्षो से कुल 141 सिलिंडर पड़े हुए थे, जिनमें से 136 खाली थे। सिलिंडरों को 1997 में आयातित किया गया था, लेकिन आयातक भेजे हुए माल को यहां से नहीं ले गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+