शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 29 अंक नीचे बंद (राउंडअप)
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 28.70 और निफ्टी 7.40 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 28.70 अंकों (0.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,909.46 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,978.56 के ऊपरी और 17,858.73 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 7.40 अंकों (0.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,378.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,399.20 के ऊपरी और 5,360.60 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 9.69 अंकों (0.13 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,365.08 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 11.63 अंकों (0.12 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,381.19 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.93 प्रतिशत, एफएमसीजी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.77 प्रतिशत और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू), तेल एवं गैस कंपनियों और रियल्टी के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। पीएसयू के शेयर मूल्य में 0.96 प्रतिशत, तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.76 प्रतिशत और रियल्टी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.15 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (1.41 प्रतिशत), टीसीएस (1.22 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.08 प्रतिशत) और विप्रो (1.02 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें ओएनजीसी (-1.56 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (-1.53 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (-1.15 प्रतिशत), भेल (-1.04 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (-1.04 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1540 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1360 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications