अमृतांजन ने शेयरों की पुनर्खरीद का प्रस्ताव वापस लिया
चेन्नई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमृतांजन हेल्थकेयर ने गुरुवार को अपने शेयरों की पुनर्खरीद का प्रस्ताव वापस ले लिया।
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में 3.03 करोड़ रुपये के कुल शेयर मूल्य वाली इस कंपनी ने कहा कि बाजार में कंपनी के शेयर की कीमत उसके द्वारा दिए गए पुनर्खरीद प्रस्ताव के 550 रुपये की कीमत से काफी ऊपर जा चुकी है।
अंमृतांजन का 10 रुपये फेस वेल्यू वाला शेयर फिलहाल 800 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा चुका है।
करीब 115 साल पुरानी इस कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी के ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) और फार्मा कारोबार को दो अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करने का निर्णय लिया था।
ओटीसी इकाई के अंतर्गत अमृतांजन दर्द निवारक बाम और सर्दी मिटाने वाली दवाएं बनाती है।
इसके अलाव 89.76 करोड़ रुपये के कारोबार वाली यह कंपनी आयुर्वेदिक कफ सीरप , मरहम और डायबिटीज पर नियंत्रण करने वाले कैप्सूल भी बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications