भारत-पाक वार्ता निर्धारित समय-सीमा से आगे बढ़ी
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच यहां चल रही बैठक निर्धारित समय-सीमा से आगे बढ़ गई है।
एक अधिकारी ने बताया, "यह अच्छी खबर है।" बैठक दोपहर बाद जारी रहेगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच गुरुवार सुबह यह वार्ता आरंभ हुई।
ऐसी उम्मीद थी कि दोनों नेताओं के बीच की वार्ता दोपहर तक खत्म हो जाएगी और उसके बाद दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगे।
पाकिस्तनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संवाददाता सम्मेलन छह बजे ही हो सकेगा।
भारतीय और पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक कुरैशी से वार्ता के बाद कृष्णा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications