पंजाब के मानसा जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर

मानसा जिले केसार्दूलगढ़ में कम से कम 30 गांवों में पानी भरा है और कई एकड़ कृषि भूमि डूब गई है।

मानसा के उपायुक्त कुमार राहुल ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "बाढ़ पर नियंत्रण के लिए हम अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान भी बचाव कार्यो में मदद कर रहे हैं। परंतु पिछले 24 घंटों के दौरान जलस्तर में कोई महत्वपूर्ण गिरावट नहीं आई है और घग्गर नदी अभी भी कुछ इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।"

पिछले कुछ दिनों से आई बाढ़ से पंजाब के पटियाला, संगरूर, मोहाली, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और मानसा जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।

राज्य के मुख्य अभियंता (सिंचाई) अमरजीत सिंह दुल्लत ने आईएएनएस से कहा, "पंजाब के अधिकांश बाढ़ग्रस्त जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी नहर या नदी में ताजा कटान की सूचना नहीं है।"

पड़ोसी हरियाणा राज्य के सिरसा जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

सिरसा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा जिले के बाढ़ प्रभावित नौ गांवों के करीब 14,000 लोग बेघर हुए हैं। कुछ इलाकों में पानी कम हुआ है लेकिन अब भी कुछ इलाकों में तीन से चार फुट पानी भरा है।

राज्य बाढ़ प्रभावित अन्य जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और फतेहाबाद में भी राहत कार्य जारी हैं।

अपुष्ट खबरों के अनुसार फतेहाबाद जिले में बुधवार को एक व्यक्ति और उसके किशोर भतीजे की पानी में डूबने से मौत हो गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+