खुद को दुबई के शासक की बेटी बताने वाली गिरफ्तार

इस महिला का नाम सरबजीत कौर है और यह फिरोजपुर के जीर कस्बे के निकट माहियांवाला गावं की रहने वाली है। महिला संयुक्त अरब अमीरात में मौत की सजा पाए 17 युवाओं में से एक के परिजनों को बेवकूफ बनाने के प्रयास में थी।

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "10 जुलाई को दुबई की जेल में बंद कुलदीप सिंह के भाई जसप्रीत सिंह को फोन कर एक व्यक्ति ने स्वयं को दुबई के शासक का दामाद बताया। उसने जसप्रीत से कहा कि शासक की बेटी अभी पंजाब के दौरे पर हैं और अगर उसे 14 लाख रुपये दिए जाएं तो वह कुलदीप को तुरंत रिहा करा सकती है।"

जसप्रीत ने विदेशों में फंसे प्रवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन 'लोक भलाई पार्टी' के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह मलकानपुरी से संपर्क किया।

मलकानपुरी ने फोन करने वाले शख्स कर्ता से बात की और 600,000 रुपये में बात पक्की हो गई। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।

लुधियाना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक एच. एस. चंचल ने आईएएनएस को बताया, "हमने अपना जाल फैला रखा था और रुपये लेने के लिए आई महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ था। उसके साथ आए तीन पुरुष फरार होने में सफल रहे।"

चंचल ने बताया, "अदालत ने सरबजीत को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात की जेल में बंद एक अन्य युवक के परिजनों से भी संपर्क किया था।"

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में पंजाब के 16 और हरियाणा के एक युवक को संयुक्त अरब अमीरात की शरिया अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। ये सभी वर्ष 2009 में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने के मामले में दोषी करार दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+